देवल संवाददाता, मऊ।जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी अश्विनी कुमार ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में दशमोत्तर छात्रवृत्ति (उच्च कक्षाओं हेतु) योजना के अंतर्गत शासन द्वारा निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार पात्र छात्र-छात्राएं 31 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद छात्रवृत्ति के लिए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।उन्होंने जनपद की समस्त दशमोत्तर शिक्षण संस्थाओं तथा छात्र-छात्राओं को सूचित किया है कि जिन पात्र विद्यार्थियों ने अभी तक छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन नहीं किया है,वे निर्धारित अंतिम तिथि तक अपना आवेदन अनिवार्य रूप से भर लें।ऑनलाइन आवेदन भरने के उपरांत छात्र-छात्राएं आवेदन पत्र संबंधित शिक्षण संस्थान में जमा करें,ताकि संस्था द्वारा अपनी लॉगिन आईडी से पात्र विद्यार्थियों के आवेदन पत्रों को नियमानुसार अग्रसारित किया जा सके।
दशमोत्तर छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर निर्धारित
अक्टूबर 22, 2026
0
Tags
