देवल संवाददाता, मऊ। कोपागंज ब्लाक के अदरी,सिधौना,शाहपुर, डारा,मीरपुर,गोधना,अली नगर,कुम्भापुर,पहसा आदि गांवों के सैकड़ों किसान अपनी धान की फसल के डूब जाने पर जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट में जिला पंचायत पूर्व अध्यक्ष राकेश सिंह व लोक दल जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में एकत्रित होकर जिलाधिकारी के नाम का पत्रक सिटी मजिस्ट्रेट राम बाबू को तथा मुख्य विकास अधिकारी विवेक श्रीवास्तव को देकर सिंचाई विभाग के नाले को खुदवाने की और डेढ़ सौ मीटर नाले को खुलवाने के लिए मांग पत्र दिया। यह नाला पहले खुदाई होता था लेकिन तीन साल से खुदाई नहीं होने से इस क्षेत्र के 500 एकड़ धान की फसल हर साल जल मग्न हो जा रही हैऔर जलनिकासी न होने से इस क्षेत्र के किसान इन खेतों में रवि की मुख्य फसल गेहूं तथा चना- मटर- मसूर-सरसों आदि की बुवाई नहीं कर पा पाएगा।इससे किसानों की भारी आर्थिक क्षति हो रही है और भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो जाएगी। इसी नाले के द्वारा पानी टौंस नदी में जाकर गिरता है लेकिन अवरोध होने से और खुदाई नहीं होने से पानी का निकास दो वर्षों से नहीं हो रहा है। इस समस्या को जिला स्तर पर आयोजित किसान दिवस में कई बार किसानों ने इस नाले की सफाई की मांग किया था परंतु इस नाले की सफाई न होने से यह किसानों की भारी क्षति हो रही है।
पत्रक देते समय किसान नेता देव प्रकाश राय,भानु प्रताप,संतोष,अरुण सिंह,रामायण, राहुल,रामबचन,राम शकल,बृजेश,दुर्ग विजय, अंकित,रोशन,अलख निरंजन,रंजीत,अरविंद, चंद्रजीत,सीपू ,छविराम, राम,रामजीत आदि पीड़ित किसान आए थे और पत्रक पर हस्ताक्षर किए।
