देवल संवाददाता, मऊ।जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कास्ट स्क्रूटनी कमेटी की बैठक संपन्न हुई।बैठक में अनुसूचित जनजाति के प्रमाण पत्र जारी किए जाने अथवा निरस्त किए जाने से संबंधित कुल पांच प्रकरण शिकायतकर्ताओं द्वारा समिति के समक्ष प्रस्तुत किए गए।प्रस्तुत प्रकरणों में तहसील मोहम्मदाबाद गोहना के पिंटू गोंड पुत्र अनिरुद्ध गोंड,तहसील सदर के श्री लल्लन सिंह पुत्र प्रभुनाथ सिंह एवं अजीत सिंह पुत्र जयप्रकाश सिंह,तहसील मधुबन की किरण पुत्री स्वामीनाथ गोंड तथा ग्राम जवाहिरपुर के दिनेश चंद्र दिनकर से संबंधित शिकायतें शामिल रहीं।बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सभी शिकायतकर्ताओं से उनके द्वारा प्रस्तुत किए गए साक्ष्यों एवं अभिलेखों के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। साथ ही, जिन व्यक्तियों के विरुद्ध शिकायतें प्रस्तुत की गई थीं,उनका पक्ष भी गंभीरतापूर्वक सुना तथा उनके द्वारा प्रस्तुत साक्ष्यों एवं अभिलेखों पर भी चर्चा की गई। उन्होंने शिकायतकर्ताओं तथा संबंधित पक्षों द्वारा प्रस्तुत किए गए साक्ष्यों एवं अभिलेखों का भी पुनः परीक्षण करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने कहा कि सभी पांचों प्रकरणों की निष्पक्ष एवं नियमानुसार पुनः जांच कराई जाएगी। उन्होंने संबंधित तहसीलदारों को पुराने एवं नवीन शासनादेशों तथा माननीय उच्च न्यायालय एवं माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा दिए गए निर्णयों के आलोक में प्रकरणों की जांच करते हुए यथाशीघ्र स्पष्ट एवं तथ्यात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रवेंद्र कुमार सहित संबंधित तहसीलों के उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार उपस्थित रहे।
अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र से संबंधित पांच प्रकरणों की पुनः जांच के दिए निर्देश
सितंबर 28, 2026
0
Tags
