देवल संवाददाता, मऊ। सेवा संकल्प अभियान के तहत जनपद में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रमों एवं उपलब्ध सुविधाओं तथा अभियान के उद्देश्यों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
इसी क्रम में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा नामित नुक्कड़ नाटक की टीमों द्वारा जनपद के विभिन्न निर्धारित स्थानों पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर लोगों को महत्वपूर्ण योजनाओं एवं जनहितकारी कार्यक्रमों की जानकारी दी जा रही है। कलाकारों द्वारा मनोरंजक एवं प्रभावी ढंग से नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत करते हुए केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रमों एवं जनसुविधाओं के बारे में आमजन को जानकारी दी जा रही है।नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्यों, इसके अंतर्गत किए जा रहे कार्यों तथा जनसामान्य की सहभागिता के महत्व के बारे में भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है। वर्तमान में जनपद में नुक्कड़ नाटक की दो टीमें निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विभिन्न स्थानों पर अपने कार्यक्रम प्रस्तुत कर रही हैं।माध्यमिक विद्यालयों में रंगोली एवं पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित
सेवा संकल्प अभियान के तहत जिलाधिकारी के निर्देशन में तहसील घोसी के माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसी क्रम में जैश किसान इंटर कॉलेज, वनगांव,घोसी,मऊ में रंगोली एवं पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई।रंगोली प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में केदारनाथ इंटर कॉलेज, टेघना ने प्रथम तथा जैश किसान इंटर कॉलेज,बनगांव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं सीनियर वर्ग में जैश किसान इंटर कॉलेज, बनगांव ने प्रथम,संत देवरहवा इंटर कॉलेज,मझवारा ने द्वितीय तथा बाबा धनीदास इंटर कॉलेज,सोनडीह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।पोस्टर प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में प्रिंस कुमार ने प्रथम,आदित्य चौहान ने द्वितीय तथा अनुष्का ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार सीनियर वर्ग में निशिका कुमारी प्रथम,रानी चौहान द्वितीय तथा शिवानी चौहान तृतीय स्थान पर रहीं।वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में जनप्रतिनिधियों द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने नागरिकों से रोपित पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण करने की अपील की।जनप्रतिनिधियों ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में वृक्षों की महत्वपूर्ण भूमिका है। वृक्ष न केवल पर्यावरण को संतुलित रखने में सहायक हैं,बल्कि मानव जीवन के लिए भी अत्यंत उपयोगी हैं। इसलिए पौधरोपण के साथ-साथ रोपित पौधों का संरक्षण एवं उनकी नियमित देखभाल करना भी हम सभी नागरिकों का दायित्व है।जनभागीदारी से सफल बनाया जा रहा सेवा संकल्प अभियान
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनपद में जागरूकता,जनसहभागिता एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जा रहे हैं।विभिन्न विभागों एवं संबंधित संस्थाओं द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के साथ ही लोगों को योजनाओं का लाभ लेने तथा अभियान में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
