देवल संवाददाता, 20वीं वाहिनी पीएसी, आजमगढ़ के सेनानायक श्री सुशील कुमार शुक्ला, IPS के दिशा-निर्देशन में वाहिनी स्थित पुलिस मॉडर्न स्कूल परिसर में आगामी गांधी जयंती के उपलक्ष्य में समाज में गांधीवादी विचारधारा के प्रचार-प्रसार हेतु विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन एवं विचारों पर आधारित *निबंध प्रतियोगिता* का आयोजन किया गया। निबंध प्रतियोगिता में:
- *प्रथम स्थान* – कक्षा 8 की छात्रा काव्या मौर्या
- *द्वितीय स्थान (संयुक्त)* – कक्षा 7 की छात्रा अंकिता सिंह एवं कक्षा 8 की छात्रा प्राची उपाध्याय
इसी क्रम में आयोजित *भाषण प्रतियोगिता* में:
- *प्रथम स्थान* – कक्षा 8 की छात्रा प्राची उपाध्याय
- *द्वितीय स्थान*– कक्षा 5 के छात्र अंश यादव
कार्यक्रम का संचालन सहायक अध्यापक श्री जितेंद्र चौहान द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से सहायक सेनानायक डॉ. अजय विक्रम सिंह, शिविरपाल श्री अमरनाथ यादव, पी.एम.एस. प्रभारी पी.सी. श्री राहुल मद्धेशिया एवं प्रधानाचार्या श्रीमती पूजा श्रीवास्तव उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के आदर्शों, विचारों एवं सिद्धांतों के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना तथा उन्हें अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।