देवल संवाददाता लालगंज (आजमगढ़) नगर पंचायत कटघर लालगंज स्थित रटेश्वर महादेव मंदिर परिसर में भाजपा प्रदेश मंत्री संचिता चौहान के नेतृत्व में स्वच्छता एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर की साफ-सफाई कर चूने का छिड़काव किया और पौधारोपण किया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा संकल्प के रूप में मनाए जाने की जानकारी दी गई। पार्टी कार्यकर्ताओं ने सेवा एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रमों में सहभागिता का संकल्प लिया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुण सिंह, राकेश चतुर्वेदी, रजनीश जायसवाल, संजय जायसवाल, आदर्श राय, अरविंद, विशाल राय, आनंद राय, सौरभ सिंह, संतोष तिवारी, आर्यन सोनकर, विशाल चौहान, गणेश राय, तेगबहादुर यादव, सत्यम उपाध्याय, सुनील राय, दिवाकर विश्वकर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
रटेश्वर महादेव मंदिर में स्वच्छता व वृक्षारोपण, सेवा संकल्प के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन
सितंबर 29, 2026
0
Tags
