देवल संवाददाता लालगंज (आजमगढ़) उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता, 2006 की धारा 24 व 116 के तहत दर्ज मामले में एसडीएम नेहा मिश्रा ने कैथी शंकरपुर व नगर पंचायत कटघर लालगंज मनौवा में राजस्व के टीम मे कानूनगो योगेंद्र प्रसाद, लेखपाल संतोष सिंह, लेखपाल हरकेश यादव के साथ मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मामले से जुड़े दोनों पक्ष मौके पर मौजूद रहे, वहीं राजस्व विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
स्थलीय निरीक्षण के दौरान नेहा मिश्रा ने मौके की स्थिति का जायजा लिया और संबंधित भूमि एवं सीमांकन से जुड़े तथ्यों की जानकारी प्राप्त की। दोनों पक्षों की मौजूदगी में मौके की स्थिति को देखा गया, ताकि प्रकरण से संबंधित तथ्यों को अभिलेखों एवं वास्तविक स्थिति के आधार पर स्पष्ट किया जा सके। राजस्व अधिकारियों ने आवश्यक जानकारी एवं बिंदुओं को दर्ज किया। मौके पर हुई जांच के बाद प्रकरण में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति न हो, इसके लिए संबंधित अधिकारियों की मौजूदगी में पूरी प्रक्रिया संपन्न कराई गई। राजस्व अधिकारियों के स्थलीय निरीक्षण से मामले की वास्तविक स्थिति सामने आने और नियमानुसार कार्रवाई की उम्मीद जगी है।