कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।सोमवार को लखनऊ में प्रदेश मंत्री एवं नवनियुक्त जिला प्रभारी अवधेश श्रीवास्तव का जलालपुर नगर के कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। भाजपा क्षेत्रीय सदस्य राम किशोर राजभर, वरिष्ठ नेता केशव श्रीवास्तव, नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि एवं मीडिया प्रभारी विकाश निषाद ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया तथा उनके उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की मंगलकामना की। इस दौरान संगठनात्मक कार्यों पर चर्चा की गई।
