2008 से सक्रिय राजनीति में उतरे हैं चौधरी अभिषेक कनौजिया राजनीति की शुरुआत ही भारतीय जनता पार्टी से हुई
कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।अपनी शख्सियत,पहचान अपने सेवा भाव और कर्तव्य निष्ठा से स्वयं बनाई है यह नाम किसी से छिपा नहीं है।
यह नाम आलापुर विधानसभा के सुतहरपारा गांव निवासी चौधरी अभिषेक कनौजिया का है। चौधरी अभिषेक कनौजिया सक्रिय राजनीति में 2008 में आए। उनकी राजनीतिक शुरुआत ही भारतीय जनता पार्टी से शुरू हुई। 2009 में वह जिला कार्य समिति सदस्य में मनोनीत हुए। तभी से वह आलापुर सुरक्षित विधानसभा की सीट से विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गए। वह समाज में दीन दुखियों की निस्वार्थ भावना से सेवा भाव करते आ रहे हैं। 2009 में हुए लोकसभा चुनाव में भी सक्रिय रूप से अपनी जिम्मेदारियां को ईमानदारी पूर्वक निर्वहन किया। चुनाव संपन्न होने के बाद वह पुनः विधानसभा की तैयारी में जुट गए। चर्चा में आया था कि विधानसभा 2012 में आलापुर सुरक्षित विधानसभा से चौधरी अभिषेक कनौजिया का नाम तय हो गया था लेकिन उम्र 24 वर्ष होने के कारण नाम सार्वजनिक रूप से घोषित नहीं हुआ। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी ने जो भी जिम्मेदारियां दी उनका चौधरी अभिषेक कनौजिया ने जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करते रहे। 2014 में लोकसभा का चुनाव हुआ। जिसमें लोकसभा प्रत्याशी रहे शरद त्रिपाठी जी के साथ सक्रिय भूमिका में जिम्मेदारी से कार्य किया और सांसद के रूप में शरद त्रिपाठी जी निर्वाचित हुए।लगातार कार्य करते हुए विधानसभा का चुनाव 2017 में पुनः एक बार फिर राजनीतिक गलियारों में चौधरी अभिषेक कनौजिया का नाम चर्चा में आया।कहा जाता है कि दिल्ली केंद्रीय समिति में भी नाम गया था लेकिन किन्हीं कारणों की वजह से उस समय भी चौधरी अभिषेक कनौजिया को मौका नहीं मिला। पुनः 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में भी चौधरी अभिषेक कनौजिया की प्रबल दावेदारी रही लेकिन विपक्षी नेताओं को यह दावेदारी रास नहीं आई जिसकी वजह से उन्हें एक बार फिर मौका नहीं मिला। इसके बाद भी चौधरी अभिषेक कनौजिया हताश या निराश नहीं हुए ईमानदारी पूर्वक वह जिले के विभिन्न दायित्वो पर काम किया। लगातार तीन बार जिला कार्य समिति सदस्य के बाद, जिला महामंत्री, जिला अध्यक्ष, जलालपुर विधानसभा प्रभारी मतदाता पुनरीक्षण अभियान उप चुनाव में, आलापुर सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र में 2019 की सदस्यता अभियान में रिपोर्टिंग प्रभारी थे, वर्तमान में वह प्रदेश कार्य समिति सदस्य अनुसूचित मोर्चा के हैं।
इसके बाद चौधरी अभिषेक कन्नौजिया लगातार क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान करते रहते हैं।बीच-बीच में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा जो भी जिम्मेदारी दी जाती है वह ईमानदारी और जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करते रहते हैं। जनसंपर्क और दीन दुखियों की सेवा करना ही उनका मूल उद्देश्य है। इसी सेवा भाव का ही नतीजा है कि पूरे आलापुर विधानसभा में जितने गांव हैं हर गांव का बच्चा-बच्चा चौधरी अभिषेक कन्नौजिया को जानता एवं पहचानता है। चौधरी अभिषेक कनौजिया का समाज के सभी वर्गों में अच्छी खासी पकड़ भी है। अभिषेक कनौजिया पारिवारिक रूप से भी काफी संपन्न और मजबूत हैं। अभिषेक कनौजिया के पिता का भी जीवन राजनीति से ही जुडा हुआ हैं। वह भी भारतीय जनता पार्टी में एक महत्वपूर्ण पद पर अपनी जिम्मेदारियो का निर्वहन बखूबी से कर रहे हैं। भाई माता और भाई की पत्नी भी सरकारी सेवा में कार्यरत हैं। लोगों में चर्चा है कि विधानसभा 2027 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी यदि चौधरी अभिषेक कनौजिया को टिकट देती है तो विजयी होने की प्रबल संभावना मानी जाती है।
आलापुर विधानसभा के निवासियों की भी इच्छा है कि 2027 के चुनाव में चौधरी अभिषेक कनौजिया को एक बार भारतीय जनता पार्टी के द्वारा टिकट मिलने का मौका देना चाहिए।
