कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।बरेली तहसील बहेड़ी, मोहल्ला मदारनगर निवासी मोहम्मद नौशाद अपने भाई जीशान के साथ किछौछा शरीफ जियारत करने आए थे।
जियारत के दौरान अचानक जीशान की तबीयत खराब हो गई। उसके भाई नौशाद ने आनन-फानन में जिला अस्पताल, अंबेडकरनगर में भर्ती कराया।
जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने बताया कि जीशान को तत्काल ब्लड की आवश्यकता है। नौशाद काफी परेशान हो गया। तभी किसी ने समाजसेवी बरकत अली का नंबर दिया और कहा ये आपकी मदद करेंगे।
समाजसेवी बरकत अली ने तुरंत सोशल मीडिया पर जीशान के लिए ब्लड की मदद की अपील की। सोशल मीडिया पर पोस्ट देखकर स्थानीय निवासी गंगाराम आगे आए और ब्लड देकर जीशान की जान बचाने में मदद की।
समाजसेवी बरकत अली ने गंगाराम का दिल से आभार व्यक्त किया है और लोगों से अपील की है कि *"आप लोग भी ब्लड डोनेट करें ताकि जरूरतमंद लोगों की मदद हो सके - रक्तदान ही जीवनदान है।"*
