देवल संवाददाता, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में साइबर अपराधों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कन्धरापुर पुलिस द्वारा साइबर फ्रॉड की धनराशि वापस कराने में सफलता प्राप्त की गयी है। दिनांक 02.11.2025 को आवेदक प्रदीप यादव पुत्र राजनाथ यादव निवासी कपसा थाना कन्धरापुर, जनपद आजमगढ़ के यूपी ग्रामीण बैंक खाते से कुल ₹99,000/- की साइबर धोखाधड़ी की गयी थी। आवेदक द्वारा तत्काल साइबर अपराध की सूचना देकर शिकायत सं0 33111250153300 पंजीकृत करायी गयी। NCRP पोर्टल के माध्यम से फ्रॉड की गयी धनराशि में से ₹67,574/- फ्रॉडस्टर के खाते में होल्ड करायी गयी।
प्रभारी निरीक्षक केदारनाथ मौर्य के निर्देशन में साइबर टीम कन्धरापुर द्वारा नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए होल्ड करायी गयी धनराशि में से ₹21,000/- आवेदक के खाते में वापस करायी गयी। धनराशि वापस मिलने पर आवेदक द्वारा पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
