जिलाधिकारी ने धान क्रय केन्द्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए
कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।अपर आयुक्त, खाद्य तथा रसद विभाग, उ०प्र०, जवाहर भवन लखनऊ के निर्देश 03 जुलाई, 2026 के अनुक्रम में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में मूल्य समर्थन योजनान्तर्गत जनपद में धान क्रय हेतु विभिन्न क्रय एजेन्सियों द्वारा प्रस्तावित धान क्रय केन्द्रों को अनुमोदित करते हुए सम्बन्धित क्रय एजेन्सियों के जिला • प्रबन्धक / प्रभारियों को निर्देशित किया है कि अपनी-अपनी क्रय संस्था के अनुमोदित धान क्रय केन्द्रों पर धान खरीद से सम्बन्धित समस्त व्यवस्थायें पूर्ण कराते हुए आगामी 01 नवंबर 2026 से क्रय केन्द्रों को संचालित करना सुनिश्चित करें ।
यह जानकारी देते हुए जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने बताया कि शासन द्वारा दिशा निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी महोदया के निर्देश पर खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में न्यूनतम मूल्य समर्थन योजना के अन्तर्गत जनपद में अनुमोदित धान क्रय केन्द्रों के सम्बन्ध में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना के अन्तर्गत जनपद में खाद्य विभाग का 42, पी०सी०एफ० का 35, पी०सी०यू० का 19, मण्डी समिति का 02 एवं भा०खा0नि0 का 01 कुल 99 धान क्रय केन्द्र अनुमोदित किये गये है तथा सम्बन्धित क्रय एजेन्सी से अपने-अपने एजेन्सी के धान क्रय केन्द्रों पर क्रय केन्द्र प्रभारी की नियुक्ति, धान खरीद सम्बन्धी आवश्यक उपकरणों की व्यवस्था समयान्तर्गत कराये जाने के निर्देश दिये गये है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने जिला प्रबन्धक, पी०सी०एफ०, जिला प्रबन्धक, पी०सी०यू०, जिला प्रबन्धक, भा०खा०नि० तथा सचिव, कृषि उत्पादन मण्डी समिति अकबरपुर को निर्देशित किया है कि अपने-अपने क्रय एजेन्सी के अनुमोदित क्रय केन्द्रों पर केन्द्र प्रभारी की नियुक्ति करते हुए केन्द्र प्रभारियों की सूची, क्रय केन्द्रों का रूट चार्ट एवं क्रय केन्द्रों पर धान खरीद सम्बन्धी आवश्यक उपकरणों की व्यवस्था सुनिश्चित कराते हुए सूचना उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
