देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ एनटीपीसी परिसर के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वितीय एवं तृतीय के द्वारा एनएसएस समन्वयक डॉक्टर राहुल गुप्ता वाराणसी मुख्य परिसर के निर्देशानुसार विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 के अंतर्गत विकसित भारत क्विज में पार्टिसिपेशन के लिए 378 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ मृत्युंजय कुमार पांडेय-इकाई तृतीय ने किया जिसमें सभी छात्रों को किस तरीके से क्विज के लिए रजिस्ट्रेशन करना है एवं इसमें भाग लेने का उद्देश्य युवा एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा क्या है यह भी बताया गया साथ ही साथ सभी छात्रों को इसमें भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम का समापन डॉक्टर मनोज कुमार गौतम इकाई द्वितीय के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन से किया गया। इस कार्यक्रम में डॉ अविनाश कुमार दुबे, डॉ. रागिनी श्रीवास्तव, अजय लक्ष्मी, डॉ. मानिकचंद पांडेय, डॉ निशा कुमारी, अभिषेक कुमार, डॉ. महेश कुमार श्रीवास्तव, प्रशांत विश्वकर्मा आदि का विशेष सहयोग रहा।