देवल संवाददाता, भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश, जिला संस्था आजमगढ़ द्वारा हरिऔध कला भवन में दिनांक 28 सितम्बर 2026 दिन सोमवार को आयोजित प्रधानाचार्य कार्यशाला एवं 'नवांकुर' पत्रिका का विमोचन कार्यक्रम प्रादेशिक मुख्यायुक्त श्री प्रभात कुमार जी के निर्देशन में किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री रविन्द्र कुमार जिलाधिकारी जनपद आजमगढ़ रहे। पत्रिका 'नवांकुर' के विमोचन के पश्चात् अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि _"यह कार्यशाला तब सफल होगी जब समस्त प्रधानाचार्य अपने विद्यालय में दल पंजीकरण, नवीनीकरण, टीचर्स ट्रेनिंग, कराकर कार्य करेंगे।तथा स्काउट गाइड के माध्यम से परिवार, समाज व राष्ट्र के लिए अच्छे नागरिक तैयार कर सकेंगे।"_
उत्कृष्ट कार्य करने वाले ट्रेनर्स को जिलाधिकारी महोदय ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में सर्वश्री प्रमोद कुमार दुबे D. T. C.(S),दिनेश सिंह जिला स्काउट मास्टर, रणधीर सिंह,संध्या मौर्य सुभाष चंद्र गोंड़, अवधेश यादव, अनीता साइलेश, डॉ. घनश्याम दुबे आदि रहे।
कार्यशाला में सर्वप्रथम सरस्वती प्रतिमा पर अध्यक्ष मुख्य अतिथि एवं अन्य सम्मानित अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर सभी अतिथियों को अंगवस्त्रम्, बुके तथा मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। ए.डी.एम. प्रशासन श्री संजय चावला, जिला विद्यालय निरीक्षक श्री अजय कुमार, प्रधानाचार्य श्री अजीत कुमार सिंह आदि को सम्मानित किया गया।
कार्यशाला में प्रादेशिक संयुक्त सचिव सुश्री पूनम सन्धू पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित होकर पी.पी.टी. के माध्यम से स्काउट गाइड की वार्षिक रूपरेखा रखी। श्री शैलेश प्रकाश जी ASOC मंडल- आजमगढ़ ने कार्यशाला का उद्देश्य बताया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला मुख्यायुक्त श्री अमर नाथ राय जी ने किया और कहा कि आज जनपद आप सभी के सहयोग से सक्रिय योगदान देते हुए अपना स्थान बना रहा है। जिलाधिकारी महोदय द्वारा जिला संस्था के मुख्य आयुक्त श्री अमरनाथ राय को अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया गया।स्वागत परिचय आयोजन समिति के संयोजक डॉ. रणधीर सिंह जी ने किया। आभार ज्ञापन जिला सचिव श्री सुभाष चन्द्र गोंड ने किया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ वन्देमातरम् से तथा समापन राष्ट्रगान से किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रमोद कुमार दुबे एवं डॉ घनश्याम दुबे जी ने संयुक्त रूप से किया। जलपान के पश्चात् कार्यक्रम विधिवत् सम्पन्न हुआ।इस अवसर पर cbse board की city coordinator श्रीमती सपना सिंह की उपस्थिति रही।
इस आशय की जानकारी श्री सुभाष चंद्र गोंड जिला सचिव भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश जिला संस्था आजमगढ़ ने दी
