देवल संवाददाता, आजमगढ़। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोयलसा में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्वास्थ्य कर्मियों, भाजपा पदाधिकारियों एवं स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वेच्छा से रक्तदान किया। शिविर में एक दर्जन से अधिक लोगों ने रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए अपना योगदान दिया।
रक्तदान शिविर को संबोधित करते हुए सीएचसी कोयलसा के अधीक्षक डॉ. देवानंद यादव ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। रक्तदान पूरी तरह स्वैच्छिक है और इसका उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों तक समय पर रक्त पहुंचाने में सहयोग करना है। उन्होंने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
वहीं भाजपा मंडल अध्यक्ष रुद्र प्रकाश शर्मा ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत लगातार विभिन्न सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। रक्तदान शिविर में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और स्वेच्छा से रक्तदान किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का महत्वपूर्ण माध्यम है।
शिविर के दौरान स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के साथ भाजपा पदाधिकारियों एवं अन्य लोगों ने भी रक्तदान किया। इस अवसर पर रुद्र प्रकाश शर्मा, अनुभव सिंह अन्नू पूर्व जिला उपाध्यक्ष रिंकू सिंह, अभिषेक (मंडल उपाध्यक्ष), प्रवीण सिंह (पूर्व मंडल उपाध्यक्ष), प्रभाकर सिंह, प्रदीप सिंह सहित स्वास्थ्यकर्मी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
शिविर में रक्तदान करने वाले लोगों में जरूरतमंद मरीजों की सहायता करने को लेकर उत्साह दिखाई दिया। आयोजकों ने लोगों से स्वस्थ एवं पात्र होने की स्थिति में समय-समय पर स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की।
