कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर । विद्युत विभाग से संबंधित सभी शिकायतों का निस्तारण प्रत्येक बुधवार को विद्युत उपकेन्द्र तेंदुआई कला में किया जाएगा। उक्त जानकारी देते हुए अवर अभियंता आलापुर अवधेश यादव ने बताया कि उपभोक्ताओं की सुविधा और सहूलियत को ध्यान में रखकर यह फैसला लिया गया है। अधिशासी अभियंता ए,के, यादव ने कहा कि तेंदुआई कला में प्रत्येक बुधवार को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत विभाग की समस्याओं एवं उपभोक्ताओं की समस्याओं का निस्तारण उप खंड अधिकारी एवं बड़े बाबू जगदम्बा प्रसाद की उपस्थित मे निस्तारित किए जायेंगे। तेंदुआईकला उपकेन्द्र पर बिजली के बिल, गलत तरीके से बढ़ी बिल ओर कनेक्शन संबंधित सभी शिकायतों का निस्तारण होने से उपभोक्ताओं को 25 किलोमीटर दूर रामनगर नही जाना पड़ेगा इससे उपभोक्ताओं को समय और आर्थिक नुकसान से बचत होगी। विद्युत आपूर्ति से संबंधित शिकायतों को अवर अभियंता रमेश कुमार यादव मौजूद रहकर दूर करेंगे। अधिशासी अभियंता आलापुर अवधेश कुमार यादव ने कहा कि समस्त नागरिकों एवं उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग अपना नियमित विद्युत कनेक्शन कराकर ही विद्युत का प्रयोग करें और किसी भी प्रकार की विद्युत समस्या के लिए प्रत्येक बुधवार को उपकेन्द्र तेंदुआई कला पहुंचकर अपनी समस्या का निस्तारण करा सकते हैं।
विद्युत विभाग से संबंधित सभी शिकायतों का निस्तारण प्रत्येक बुधवार को विद्युत उपकेंद्र तेंदुआई कला पर किया जाएगा निस्तारण
सितंबर 29, 2026
0
Tags
