कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।बाढ़ के कहर के बीच भैंस चोरों के आतंक से आराजी देवारा के लोगों की नींद हराम हो गई है। बीते9 सितम्बर को तत्कालीन थानाध्यक्ष तनुज कुमार पाल ने 24घण्टे के भीतर दो भैंस चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था और भैंस बरामद किया था । ताजा मामला बीती रात का है राजेसुल्तान पुर थाना क्षेत्र में इन दिनों बाढ़ की परेशानी के बीच पशु चोरी की घटना ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। थाना क्षेत्र के अराजी देवारा (प्रसाद कुर्मी का पुरवा) गांव में देर रात चोर एक ग्रामीण की कीमती भैंस चोरी कर ले गए चोर भैंस के साथ उसके बच्चे को भी अपने साथ ले गए। मालूम हो गांव निवासी लखन्दर वर्मा पुत्र रामसमुझ वर्मा की भैंस घर के पास बंधे पर बंधी हुई थी। बताया जा रहा है कि देर रात अज्ञात चोर मौके पर पहुंचे और भैंस को खोलकर अपने साथ ले गए। ग्रामीणों के मुताबिक चोरी गई भैंस की कीमत एक लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।
परिजनों को जब भैंस के चोरी होने की जानकारी हुई तो उन्होंने देर रात तक आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की। संभावित रास्तों और आसपास के क्षेत्रों में तलाश की गई, लेकिन भैंस और उसके बच्चे का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल सका है।
घटना के बाद ग्रामीणों में पशु चोरी को लेकर चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि एक तरफ क्षेत्र में बाढ़ का कहर लोगों के लिए परेशानी बना हुआ है, वहीं दूसरी तरफ पशु चोरी की घटना ने ग्रामीणों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।
ग्रामीणों ने पुलिस से मामले की जांच कर भैंस चोरी करने वाले आरोपियों का पता लगाने और चोरी किए गए पशुओं को बरामद करने की मांग की है। स्थानीय लोगों में आशंका है कि क्षेत्र में पशु चोरी करने वाला गिरोह सक्रिय हो सकता है। हालांकि, गिरोह के सक्रिय होने की बात की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
फिलहाल पुलिस को घटना की सूचना दिए जाने और जांच के बाद ही चोरी की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
