कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।बीती देर रात नगर पंचायत क्षेत्र राजेसुल्तानपुर अंतर्गत राधा नगर ताल के पास हुए भीषण सड़क हादसे में भरौली गांव निवासी दीपक यादव पुत्र रामकरन यादव उम्र लगभग 38 वर्ष की दर्दनाक मौत हो गई। मालूम हो कल देर रात में सिरसिया गांव के पास राधा नगर बाजार में दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल को पुलिसने इलाज के लिए अस्पताल भेजकर पुलिस द्वारा घटना की सूचना परिवारिजनों को दी गई। घायलावस्था में दीपक यादव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जहांगीरगंज लाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक अपने मामा पड़ोसी जनपद- आजमगढ़ के थाना -महाराजगंज अंतर्गत सनपुर सुगौटी गांव में गया था । देर रात लगभग 11 बजे वहां से खाना खाकर बाईक से वापस घर लौट रहे थें कि सिरसिया गांव के राधा नगर बाजार के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप घायल हो गयें। घटना की सूचना से परिवार एवं इलाके में कोहराम मच गया।परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पत्नी उर्मिला, पुत्र दीपांशु यादव उम्र 15 वर्ष, पुत्री दीपिका 12 वर्ष का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना पर सामाजिक कार्यकर्ता मित्रसेन यादव , मनोज जायसवाल, चेयरमैन बिनोद प्रजापति, योगेन्द्र यादव, सुभाष यादव,आदि ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। पोस्टमार्टम होने के बाद देर शाम शव गांव पहुंचने की संभावना है। मृतक दो भाइयों एवं एक बहन में सबसे छोटा था।
