देवल संवाददाता लालगंज (आजमगढ़) शॉर्ट टैलेंट के फाउंडर हर्ष मोदनवाल की पहल पर छात्राओं को पढ़ाई के साथ कौशल विकास और आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया। ट्रेनर/कोच विकास श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में जान्हवी जायसवाल, सिया, अपूर्वा, प्रतिज्ञा, परी व शायमा ने सेल्फ डिफेंस का शानदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश महामंत्री राजेश शुक्ला ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। बच्चों व अभिभावकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में पढ़ाई + स्किल = सफलता की नई उड़ान का संदेश दिया गया।

शॉर्ट टैलेंट जो की बस एजुकेशन पर नहीं आपकी स्किल पर भी ध्यान देता है और आपको आगे बढ़ाने की हमेशा से कोशिश करते आए हैं ताकि लालगंज के सभी व्यक्ति देश के लिए कुछ अच्छा काम कर सके।🤞
जवाब देंहटाएं