कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।पं० दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, राजेसुलतानपुर के प्रांगण में 'पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती' एवं 'नमामि भारतम्-वन्देमातरम्' सामूहिक गान कार्यक्रम अत्यंत हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान, नई दिल्ली के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती, भारत माता और पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, जनशिक्षा समिति अवध प्रदेश के प्रदेश निरीक्षक श्री मिथिलेश अवस्थी ने पंण्डित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन और उनके 'एकात्म मानववाद' के दर्शन पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता गांधी स्मारक इंण्टर कालेज के सेवानिवृत्त शिक्षक श्री रामचरन सिंह ने की।
इन गणमान्य जनों की रही गरिमामयी उपस्थिति
इस अवसर पर क्षेत्र के कई प्रमुख जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और शिक्षाविद् उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल है
श्री सुरेश सिंह (विशिष्ट अतिथि, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खंण्ड जानकी नगर के संघ संचालक)
श्री रवीन्द्र जयसवाल विद्यालय के कोषाध्यक्ष
श्री मोतीलाल पासवान जी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि
डॉ. पूनम राय बालिका शिक्षा की प्रभारी, अवध प्रान्त
श्री विनोद प्रजापति चेयरमैन, नगर पंचायत राजेसुल्तानपुर)
श्री कन्हैया सिंह मंण्डल अध्यक्ष
श्री अरविन्द सिंह पूर्व प्रधानाचार्य, एन.टी.पी.सी., टांण्डा
श्री त्रिवेणी राम पूर्व विधायक
कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा देशप्रेम से ओतप्रोत 'नमामि भारतम्-वन्देमातरम्' का सामूहिक गान किया गया, जिससे पूरा परिसर देशभक्ति के माहौल से गुंजायमान हो उठा। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य जयप्रकाश पाठक सहित समस्त स्टाफ, अभिभावकगण और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
