कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह के भाई के निधन का समाचार मिलने पर भाजपा के वरिष्ठ नेता चौधरी अभिषेक कनौजिया ने उनके निवास स्थान पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।
इस दुखद घड़ी में चौधरी अभिषेक कनौजिया ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में पूरी पार्टी और वे स्वयं परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं।
इस दौरान स्थानीय भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे, जिन्होंने दिवंगत आत्मा को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
