देवल, ब्यूरो चीफ,आज दिनांक 27 सितंबर 2026 को समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय सोनभद्र पर शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए एक आवश्यक बैठक की गई जिसकी अध्यक्षता समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने किया और संचालन जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी ने किया।
कार्यक्रम में शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी मंडल प्रभारी श्री छोटेलाल सिंह खरवार सांसद रावटसगंज एवं श्री दीपचंद राम जी उपस्थित थे।
बैठक को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि आप सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारों की जिम्मेदारी है कि शिक्षक प्रत्याशी श्री लाल बिहारी यादव एवं स्नातक प्रत्याशी श्री आशुतोष सिंहा एमएलसी प्रत्याशियों को ऐतिहासिक जीत के लिए आज से ही लग जाए और एक-एक सम्मानित मतदाताओं से मिलकर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों को जीताने का काम करें ।
बैठक को संबोधित करते हुए मंडल प्रभारी श्री छोटेलाल सिंह खरवार सांसद एवं श्री दीपचंद राम ने कहा कि समाजवादी पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो हर समाज को एक साथ लेकर चलने का काम करती है और उनकी लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ने का काम करती है। आप लोगों की जिम्मेदारी है कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी द्वारा एमएलसी के लिए जो प्रत्याशी दिए हैं उनके लिए मेहनत करके जीतने का काम करें।
बैठक को संबोधित करते हुए शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी श्री लाल बिहारी सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी ने हम पर दोबारा विश्वास करके आप लोगों के बीच फिर से सेवा करने का अवसर दिया है । आप सम्मानित मतदाताओं से मेरा अपील है कि आप लोग जिस तरह से पहली बार ऐतिहासिक वोट देकर हमें सदन में भेजने का काम किया और हमने आप लोगों के लिए हर तरह से लड़ाई लड़ने का काम किया । फिर आप लोग मुझे ऐतिहासिक वोट से जीतने का काम करें ताकि आप लोगों की सेवा करने का फिर से मौका मिले।
बैठक को संबोधित करने वालों में मुख्य रूप से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा पूर्व जिला अध्यक्ष श्याम बिहारी यादव संजय यादव विजय यादव पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह पटेल रमेश चंद दुबे मोहम्मद सईद कुरैशी मुनीर अहमद चौधरी यशवंत सिंह पटेल अनिल प्रधान गीता गौर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल कुमार यादव फुलवंती गौड़ विजय शंकर जायसवाल नामवर कुशवाहा बाबूलाल यादव राम भरोसे सिंह पटेल परमेश्वर यादव अली मुख्तार अजीत मौर्य आशीष विश्वकर्मा सुखपाल यादव जयप्रकाश पटेल रमेश सिंह यादव वीरेंद्र हिदायत उल्ला खान सरदार पार ब्रह्म सिंह त्रिपुरारी गौड़ पवन पटेल राजेश विश्वकर्मा गया सिंह यादव अभय यादव राजेश शुक्ला कामरान खान बचोले अशोक पटेल डॉक्टर लोकपति सिंह पटेल वासुदेव कॉल प्रदीप कनौजिया कृपा शंकर चौहान बाबू हाशमी जयप्रकाश सिंह जगत पटेल फारूक अली जिलानी दीपक केसरी दिनेश सरोज सुनील पवार चंद्रभूषण प्रमोद रामेश्वर भाई पटेल उमेश चौबे विवेक सिंह पटेल राजकुमार नंदलाल कमलेश लालू भारती बृजेश उमेश जगत पटेल के साथ सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया ।
