देवल संवाददाता लालगंज (आजमगढ़) साइबर ठगी के मामले में देवगांव पुलिस की साइबर टीम ने कार्रवाई करते हुए पीड़ित के 88,898 रुपये वापस करा दिए। रुपये वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस टीम का आभार जताया। देवगांव थाना क्षेत्र के टिकरगाढ़ निवासी इनामुल हसन पुत्र गनीम जफर के साथ 26 नवंबर 2025 को यूपीआई के माध्यम से 88,898 रुपये की साइबर ठगी हुई थी। पीड़ित ने मामले की जानकारी तत्काल पुलिस को देते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद एनसी आरपी पोर्टल पर शिकायत संख्या 23111250191422 दर्ज कराई गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित एयरटेल पेमेंट्स बैंक के खाता संख्या 6001989663 को होल्ड कराया। इसके बाद न्यायालय के आदेश के माध्यम से थाना देवगांव की साइबर टीम ने कार्रवाई करते हुए ठगी की रकम 88,898 रुपये पीड़ित के खाते में वापस करा दी। रकम वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, उपनिरीक्षक पंकज कुमार सिंह, कांस्टेबल विपिन यादव और रिजर्व कांस्टेबल प्रवीण कुशवाहा शामिल रहे।
