देवल संवाददाता, मऊ। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद,मऊ के सौजन्य से तिघरा धाम में ‘सेवा संकल्प महायज्ञ’ का आयोजन किया गया। महायज्ञ में स्थानीय जनों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए राष्ट्रहित एवं समाजहित के कार्यों में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में लगभग 200 स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता करते हुए महायज्ञ में आहुति प्रदान की तथा विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प लिया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने सामाजिक एकजुटता, सेवा भावना,स्वच्छता,पर्यावरण संरक्षण तथा क्षेत्र के समग्र विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प व्यक्त किया। सेवा संकल्प महायज्ञ के माध्यम से लोगों को राष्ट्र के विकास में जनभागीदारी के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने के लिए प्रत्येक नागरिक का योगदान महत्वपूर्ण है तथा सामूहिक प्रयासों से समाज और देश को नई दिशा प्रदान की जा सकती है। इस अवसर पर तिघरा धाम की धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण तथा क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के संबंध में भी लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय नागरिकों को अपनी सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत से जोड़ने के साथ-साथ विकास के संकल्प में सहभागी बनाना रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की सहभागिता रही और सभी ने मिलकर सेवा, समर्पण एवं राष्ट्र निर्माण की भावना के साथ विकसित भारत के संकल्प को साकार करने का आह्वान किया।
तिघरा धाम में जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के सौजन्य से आयोजित हुआ‘सेवा संकल्प महायज्ञ’लगभग 200 स्थानीय जनों ने विकसित भारत के निर्माण हेतु लिया संकल्प
सितंबर 22, 2026
0
Tags
