देवल संवाददाता, कसारा।कोपागंज विकास खंड के इंडियन पब्लिक स्कूल कसारा में रक्षाबंधन व राइटिंग प्रतियोगिता, निबंध (Essay) व ड्रॉइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय में आयोजित विशेष कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर बच्चों ने एक-दूसरे की कलाई पर रंग-बिरंगी राखियां बांधी,जो भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का प्रतीक है।कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने पारंपरिक रूप से राखी की थालियां सजाईं।उन्होंने एक-दूसरे को तिलक लगाया और मिठाई खिलाकर पर्व की खुशियां बांटीं। विद्यालय परिसर में पूरे दिन उत्सव का माहौल बना रहा। प्रधानाचार्य दीपा राय ने विद्यार्थियों को रक्षाबंधन के महत्व की जानकारी देते हुए कहा कि भारतीय पर्व बच्चों को समृद्ध संस्कृति और संस्कारों से जोड़ने का माध्यम हैं। ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में प्रेम,भाईचारे और सहयोग की भावना विकसित होती है। यह पर्व केवल राखी बांधने तक सीमित नहीं है,बल्कि यह आपसी सम्मान और एक-दूसरे की सुरक्षा का संकल्प लेने का भी अवसर है। विद्यालय की शिक्षिकाओं ने भी बच्चों को रक्षाबंधन पर्व के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि भाई-बहन का रिश्ता भारतीय संस्कृति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों से बच्चों में भारतीय संस्कारों,आपसी प्रेम,सहयोग और सामाजिक मूल्यों की भावना विकसित होती है। Indian पब्लिक स्कूल का उद्देश्य बच्चों को केवल किताबी शिक्षा तक सीमित न रखकर उन्हें भारतीय संस्कृति और संस्कारों से जोड़ना है। विद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ बच्चों की रचनात्मकता,अनुशासन, सामाजिक व्यवहार,नैतिक मूल्यों और सांस्कृतिक समझ को विकसित करने पर विशेष ध्यान दिया जाता है। रक्षाबंधन जैसे पर्वों के आयोजन से बच्चों को अपनी परंपराओं को जानने और उन्हें उत्साहपूर्वक मनाने का अवसर मिलता है। विद्यालय परिवार ने बच्चों को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह आयोजन भारतीय संस्कृति और भाई-बहन के स्नेह की सुंदर झलक प्रस्तुत करता है। इस अवसर पर असमा,ज्योति, सौम्या,रमा,साजिद आदि शिक्षक उपस्थित रहे
