कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।बिजली चोरी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए विद्युत विभाग ने निगरानी और शिकायत व्यवस्था को और सुदृढ़ कर दिया है। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम ने उपभोक्ताओं को सीधे ऑनलाइन माध्यम से बिजली चोरी की सूचना देने की सुविधा उपलब्ध कराई है, जिससे अब शिकायत दर्ज कराने के लिए विभागीय कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं होगी। अधीक्षण अभियंता रजनीश श्रीवास्तव ने बताया कि उपभोक्ता विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ‘बिजली मित्र’ पोर्टल के माध्यम से आसानी से शिकायत दर्ज कर सकते हैं। इसके अलावा bijlimitra.uppcl.org पोर्टल पर भी बिजली चोरी से संबंधित सूचना ऑनलाइन दी जा सकती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतकर्ता की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी, जिससे लोग बिना किसी भय के विभाग को जानकारी दे सकें। विभाग की विजिलेंस टीम जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार चेकिंग अभियान चला रही है। जांच के दौरान बिजली चोरी के मामले सामने आने पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है और मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। बिजली विभाग का मानना है कि आम जनता की सक्रिय भागीदारी से बिजली चोरी पर प्रभावी नियंत्रण संभव होगा। विभाग ने लोगों से अपील की है कि जहां भी बिजली चोरी की जानकारी मिले, उसे तत्काल ‘बिजली मित्र’ पोर्टल के माध्यम से साझा करें, ताकि इस समस्या पर सख्ती से रोक लगाई जा सके।
‘बिजली मित्र’ पोर्टल से करें शिकायत, बिजली चोरी पर विभाग का कड़ा शिकंजा
अगस्त 31, 2026
0
Tags
