कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।अम्बेडकर नगर जनपद मुख्यालय अकबरपुर के नजदीक रामपुर सकरवारी बाजार में गांजा की खुलेआम बिक्री हो रही है, लेकिन आबकारी विभाग इस पूरे मामले में पूरी तरह मूकदर्शक बना हुआ है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि विभाग की नाक के नीचे यह अवैध कारोबार दिन-दहाड़े चल रहा है, फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही।बाजार में गांजा आसानी से मिलने की शिकायतें लंबे समय से आ रही हैं। एक स्थानीय निवासी ने गुस्से में कहा, “मुख्यालय के इतने करीब खुलेआम बिक्री हो रही है। आबकारी विभाग कहाँ है? क्या वे सो रहे हैं या जानबूझकर आँखें मूंदे हुए हैं? इतने बड़े प्रशासनिक इलाके में भी विभाग की मौजूदगी शून्य नजर आती है।”आबकारी विभाग का काम अवैध नशीले पदार्थों और शराब के कारोबार पर नजर रखना है, लेकिन रामपुर शकरवारी में हो रही इस खुली अवैध गतिविधि पर विभाग की चुप्पी सवाल खड़े कर रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि विभाग के कर्मचारी और अधिकारी या तो लापरवाह हैं या फिर इस कारोबार से मिलीभगत में हैं। नतीजा यह है कि युवा और बच्चे आसानी से इस नशे के जाल में फंस रहे हैं।पुलिस की भूमिका भी संदिग्ध बताई जा रही है, लेकिन सबसे ज्यादा रोष आबकारी विभाग के खिलाफ है। लोगों का सवाल है कि जब मुख्यालय के इतने नजदीक यह सब हो रहा है तो विभाग के अधिकारी कहाँ व्यस्त हैं? क्या उनकी जिम्मेदारी सिर्फ कागजी कार्रवाई तक सीमित है?अब तक आबकारी विभाग आबकारी निरीक्षक अमित कुमार दुबे जी की तरफ से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान या कार्रवाई की खबर नहीं आई है। नागरिकों की मांग है कि विभाग तुरंत छापेमारी करे और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए। अगर विभाग फिर भी चुप रहा तो यह उसकी नाकामी और लापरवाही का सबूत माना जाएगा।
