देवल संवाददाता, आजमगढ़। थाना महराजगंज क्षेत्र में किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में पुलिस ने वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 01.09.2026 को परिजन द्वारा थाना महराजगंज पर तहरीर दी गई कि अभियुक्त प्रिंस कुमार उर्फ रोहन, निवासी सुरहनपुर, थाना महराजगंज, जनपद आजमगढ़ किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है। तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0-212/2026 धारा 137(2)/87 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना महराजगंज पुलिस द्वारा दिनांक 01.09.2026 को अभियुक्त प्रिंस कुमार उर्फ रोहन (उम्र करीब 19 वर्ष) को नरोत्तमपुर पुलिया से रात्रि 00:40 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से कोई आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए उसे माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।
