देवल संवाददाता, आजमगढ़ साइबर ठगी के मामले में थाना निजामाबाद पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित के ₹5,000 वापस करा दिए। धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस का आभार जताया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अबुलजैश अहमद पुत्र मोहम्मद कासिम, निवासी सीहीपुर, थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़ के बैंक खाते से 04 अगस्त 2026 को धोखाधड़ी कर ₹5,000 दूसरे खाते में ट्रांसफर कर लिए गए थे। पीड़ित ने 18 अगस्त को साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत पर कार्रवाई करते हुए साइबर टीम ने संबंधित खाते में धनराशि होल्ड कराई और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पूरे ₹5,000 पीड़ित के खाते में वापस करा दिए।
कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह के निर्देशन में साइबर टीम प्रभारी उ0नि0 दिलीप आनन्द, का0 राकेश यादव, का0 संदेश सिंह एवं म0आ0 रेनू देवी द्वारा की गई।
