देवल संवाददाता, गाजीपुर। सैदपुर के नवागत थाना प्रभारी ने निरीक्षक रामसजन नागर ने मंगलवार को सैदपुर कस्बा, बाजार में अपने टीम के साथ भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान उन्होने बताया कि हमारी पहली प्राथमिकता कानून व्यवस्था और क्षेत्र शांति कायम रखने की है। अपराधियो और गैंगस्टरो के खिलाफ कड़ी कार्यवाही होगी। सड़को पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ भी अभियान चलाया जायेगा।
सैदपुर कोतवाल ने बाजार और कस्बे में किया भ्रमण, शांति व्यवस्था कायम रखना प्राथमिकता
सितंबर 01, 2026
0
Tags
