कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।अंबेडकर नगर बहुजन समाज सेवा संगठन (बी०एस०-3)के तत्वावधान में बी०एस०-3 के संरक्षक/पूर्व सांसद/विधायक त्रिभुवन दत्त के आवास पर महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई जिसमें बी०एस०-3 के संरक्षक/पूर्व सांसद/आलापुर विधायक त्रिभुवन दत्त मौजूद रहें।बैठक में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष जनपद स्तर से होने वाले बहुजन प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम के लिए विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।बैठक में निर्णय लिया गया कि दिनांक 20 सितम्बर 2026 को भानमती वाटिका मैरिज हाल बसखारी रोड अकबरपुर में बहुजन प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम किया जायेगा।समारोह में हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट के यूपी बोर्ड 2026 में उत्तीर्ण अनुसूचित जाति,पिछड़ी जाति एवं अल्पसंख्यक वर्ग के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जायेगा।प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु आगे की रणनीति बनाई गई।प्रतिभा सम्मान समारोह में विद्वान वक्ताओं द्वारा छात्र/छात्राओ को संबोधित किया जायेगा।कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए सभी जिम्मेदार साथियों ने तन,मन,धन से सहयोग करने का भरोसा दिया।बैठक में मुख्य रूप से सह संयोजक लाल बहादुर प्रभाकर,संतोष कुमार,अरविंद कुमार,अविनाश चौधरी,शाखा प्रबंधक मेवालाल गौतम, योगेंद्र आर्य,संतराज सक्सेना, कैलाश सिद्धार्थ,राममिलन मौर्य,राकेश कुमार,विक्रम शाह,जयराम,हरिश्चंद,नरसिंह,राममूरत गौतम,विधान सभा अध्यक्ष रवींद्र यादव,अजय गौतम एडवोकेट,संजय गौतम,रामफूल गौतम,धर्मराज गौतम,बांकेलाल गौतम,अन्नू कन्नौजिया आदि मौजूद रहे।
