कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।आलापुर अंबेडकर नगर राज्य पुरस्कार तैयारी शिविर के द्वितीय दिवस प्रशिक्षण शिविर में जीवन रक्षा कौशल, आपदा प्रबंधन और सिग्नलिंग का प्रशिक्षण, विभिन्न प्रकार की गांठे और बंधन टेंट और पुल आदि का प्रशिक्षण दिया गया। मालूम हो ब्लूमिंग चिल्ड्रेन एकेडमी देवरिया पंडित विद्यालय में चल रहे तीन दिवसीय राज्य पुरस्कार स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन की शुरुआत बी०पी०सिक्स व्यायाम,ध्वज शिष्टाचार से हुई और स्काउट-गाइड्स को आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए आपदा प्रबंधन (Disaster Management),आग बुझाने के तरीके,जीवन रक्षा कौशल (Self Defense & Survival Skills) और सेमाफोर/मोरस कोड (Signaling) का व्यावहारिक अभ्यास कराया गया। प्रतिभागियों ने स्ट्रेचर बनाने और विभिन्न प्रकार की आपातकालीन पट्टियां बांधने का बेहतरीन प्रदर्शन किया। शिविर संचालक बलिराम राजभर, एवं शिविर संचालिका डॉ,प्रियंका तिवारी (जिला संगठन आयुक्त) ने कहा कि इस प्रकार के साहसिक और जीवन रक्षक प्रशिक्षण से स्काउट-गाइड्स में सेवा भावना और संकट के समय त्वरित निर्णय लेने की क्षमता विकसित होती है। इस अवसर पर जिला संगठन आयुक्त डॉ. प्रियंका तिवारी, जिला प्रशिक्षण आयुक्त रवि प्रकाश चौधरी, सहायक आयुक्त बादल विश्वकर्मा, ट्रेनिंग काउंसलर गौतम जयसवाल, सहायक प्रशिक्षक आरती यादव,ट्रेनिंग काउंसलर गौरव गोस्वामी,स्काउट मास्टर अवधेश कुमार मौर्य, सहायक अध्यापक सीमा चौधरी, विद्यालय प्रबंधक रमेशचन्द्र गुप्ता एवं संरक्षक लालमणि गोंड,प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा गुप्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहेशिविर में तक्षशिला अकादमी, मिश्रीलाल आर्य कन्या इण्टर कालेज,बी.आर. एसडी इण्टर कालेज,पं. दीन दयाल उपाध्याय राजकीय कालेज जाफरगंज, मिश्रीलाल सुन्दरी देवी इंटर कालेज, ब्लूमिंग चिल्ड्रेन एकेडमी, जीजीआईसी तेंदुआईकला, बीपी स्काउट दल, आदर्श जनता इंटर कालेज, एच टी इंटर कालेज तथा पं. दीन दयाल उपाध्याय इंटर कालेज रामनगर के प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह से भाग लिया। शिविर संचालक बलिराम राजभर एवं शिविर संचालिका डॉ प्रियंका तिवारी ने बताया कि शाम को सांस्कृतिक कैंप फायर का आयोजन किया जाएगा जिसमें देश भक्ति और सामाजिक संदेशों पर आधारित नाटक प्रस्तुत किए जायेंगे।
