देवल संवाददाता, लालगंज (आजमगढ ) समाजवादी पार्टी कार्यालय लालगंज पर सोमवार को समाजवादी महिला सभा की बैठक विधानसभा अध्यक्ष लालगंज संध्या राघवन की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई । बैठक को सम्बोधित करते हुए विधायक बेचई सरोज ने कहा कि आज केन्द्र सरकार व प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओ की घोर उपेक्षा की जा रही है आंगनबाड़ी ,आशा सहित सभी भर्ती बंद है । बैठक को सम्बोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष राजनरायन यादव ने कहा कि आज पूरे प्रदेश मे महिलाओ के उत्पीड़न की घटनाओ मे वृद्धि हुई है । आधी आबादी के रसोई की सारी चीजे मंहगी होने से हर घर की गृहिणी परेशान है । कार्यक्रम को चन्दा चौहान ,मनीषा गौड़ संगीता शर्मा ,अनीता सरोज आदि ने भी संबोधित किया । इस अवसर पर सुशीला शर्मा ,साधना फूलन ,सरोज ,सुनीता सहित अन्य महिला कार्यकर्ता उपस्थित रही ।
