देवल संवाददाता लालगंज (आजमगढ़) नगर पंचायत कटघर लालगंज स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में एक विशेष युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता का विकास करना और उन्हें राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्ज्वलित के साथ हुआ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वक्ता के रूप में राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज आजमगढ़ के प्राध्यापक एवं कुल सचिव डॉक्टर अम्बरिस सिंह उपस्थित रहे उन्होंने विकसित भारत 2047 विषय पर विस्तार से चर्चा की अपनी उद्बोधन में डॉक्टर सिंह ने कहा कि संवाद के माध्यम से ही युवाओं में नेतृत्व की क्षमता विकसित होती है जो उन्हें भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए सशक्त बनाती है कार्यक्रम के दौरान प्रज्ञा तिवारी ने शिक्षा एवं नौकरी में आरक्षण की व्यवस्था को लेकर मुख्य अतिथि से प्रश्न किया जिस पर सार्थक चर्चा हुई। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर विजय बहादुर सिंह द्वारा किया गया आभार व्यक्त करते हुए प्राचार्य भानु प्रताप त्रिपाठी ने सभी का धन्यवाद किया इन सब पर नगर प्रचारक सक्षम जी के साथ-साथ विद्यालय के समस्त भैया बहन आचार्य एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान एवं राष्ट्रीय गीत के साथ हुआ।
