देवल संवाददाता, मऊ। आयुक्त महोदय,उ0प्र0 लखनऊ एवं जिलाधिकारी मऊ के निर्देशों के अनुपालन में जनपद में थोक औषधि विक्रय प्रतिष्ठानों एवं गोदामों का निरीक्षण एवं सत्यापन किया जा रहा है। इसी क्रम में 18 अगस्त 2026 को औषधि निरीक्षक आशुतोष कुमार चौबे द्वारा मैसर्स ललित ड्रग हाउस,नईबांध,मऊ का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान फर्म स्वामी एवं फर्म अनुज्ञापी द्वारा आवश्यक अनुभव प्रमाण-पत्र एवं संबंधित अभिलेख मौके पर प्रस्तुत नहीं किए जा सके। साथ ही औषधियों के क्रय बीजक नियमानुसार प्रस्तुत न किए जाने तथा औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम,1940 के नियम 65 के उल्लंघन की स्थिति पाए जाने पर संबंधित औषधियों के क्रय-विक्रय बीजकों को छह कार्य दिवस में प्रमाणित प्रतियों एवं साक्ष्यों सहित उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।निरीक्षण आख्या आवश्यक विभागीय कार्रवाई हेतु औषधि अनुज्ञापन प्राधिकारी (विक्रय), आजमगढ़ मंडल,आजमगढ़ को प्रेषित की गई है। जनपद के अन्य थोक औषधि विक्रय प्रतिष्ठानों का भी निरीक्षण एवं सत्यापन की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
