देवल संवाददाता, आजमगढ़। इनरव्हील क्लब नवेली द्वारा रोडवेज स्थित एक स्थानीय होटल में ऑफिशियल चेयरमैन विजिट का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन मधु कमानी का क्लब अध्यक्ष नेहा अग्रवाल सचिव निमिषा अग्रवाल के नेतृत्व में स्वागत हुआ। जिसके बाद दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के दौरान क्लब द्वारा कई जनसेवा और कल्याणकारी कार्य भी संपन्न किए गए। जिसमें सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाते हुए क्लब की ओर से जरूरतमंद एक किसान को कृषि हेतु आर्थिक मदद, एक युवती को विवाह के लिए उपयोगी सामग्री, 1 महिला को सिलाई मशीन और 1 छात्रा को पढ़ाई के लिए आईपैड दिया गया। वही क्लब ने 2 बच्चियों की वार्षिक पढ़ाई का खर्च उठाया गया। साथ ही 8 बच्चियों को LED बल्ब, 20 को इमरजेंसी लाइट व सेनेटरी पैड बांटे गए और स्तनपान जागरूकता के पैंपलेट वितरित किए गए। क्लब का न्यूज लेटर और अमृता अग्रवाल की मासिक धर्म पर आधारित पुस्तक का विमोचन, सीडलिंग पेंसिल से पौधारोपण और ऋषिका अग्रवाल द्वारा चैरिटी राखी स्टॉल भी लगाया गया। डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन मधु कमानी ने क्लब के मानवीय कार्यों की सराहना करते हुए महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर अमृता अग्रवाल, मानसी अग्रवाल, रीना अग्रवाल, आराधना गोयल, प्रणीता खेतान, प्रज्ञा अग्रवाल, मोनिका अग्रवाल, मोना गोयल, गरिमा अग्रवाल, रजनी अग्रवाल और पूजा अग्रवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहीं।
