देवल संवाददाता, मऊ। जिला क्रिकेट एसोसिएशन अध्यक्ष डाॅ संजय सिंह ने बताया कि आगामी दिनों में लखनऊ व कानपुर में होने वाले यूपी टी-20 प्रतियोगिता में युवा खिलाड़ियों को निःशुल्क पास की व्यवस्था की जाएगी। इसमें सभी खिलाड़ी व्यक्तिगत अथवा समूह में भी मैच का आनंद ले सकेंगे। यह सुविधा गाजीपुर,मऊ,बलिया,देवरिया एवं आजमगढ़ के युवा व वरिष्ठ क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए निःशुल्क होगा। डाॅ सिंह ने बताया कि यूपी टी-20 गवर्निंग कौंसिल सदस्य एवं गाजीपुर डिस्ट्रिक क्रिकेट एसोसिएशन के चेयरमैन संजीव सिंह की पहल पर यह सुविधा प्रदान की जा रही है। कहा कि आगामी टी-20 लीग के मैचों को स्टेडियम में जाकर देखने की इच्छा वाले खिलाड़ियों को निःशुल्क पास उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए मोबाइल नंबर 9454868686 पर संपर्क किया जा सकता है। डाॅ सिंह ने बताया कि इसका उद्देश्य पूर्वांचल की युवा क्रिकेट प्रतिभाओं को एक सार्थक अवसर उपलब्ध कराना है।
