देवल संवाददाता, मऊ। 19 अगस्त 2026 को विकास भवन,मऊ के सभागार में मुख्य विकास अधिकारी महोदय की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में विगत माह आयोजित किसान दिवस की कार्यवृत्त को उप कृषि निदेशक द्वारा कृषकों एवं उपस्थित अधिकारियों के समक्ष पढ़कर सुनाया गया। कार्यवृत्त में उल्लिखित समस्याओं के समाधान पर किसानों ने संतोष एवं प्रसन्नता व्यक्त की। इसके उपरान्त किसान दिवस की आगामी कार्यवाही प्रारम्भ की गई। किसान दिवस में किसानों द्वारा विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। किसानों ने राजकीय नलकूपों की विद्युत केबल जलने तथा कुछ सहकारी समितियों पर उर्वरक उपलब्ध न होने की समस्या से अवगत कराया। किसान देव प्रकाश राय द्वारा नीलगाय (वनरोज) के कारण फसलों को हो रहे भारी नुकसान का मुद्दा उठाया गया तथा इसके प्रभावी समाधान की आवश्यकता बताई गई। इसी क्रम में किसान गोपाल पाण्डेय द्वारा दोहरीघाट पम्प कैनाल के माध्यम से बदनपुर गांव के आगे सिंचाई के स्तर तक पानी न पहुंचने की समस्या उठाई गई। किसानों ने संबंधित विभागों से समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा किसानों द्वारा उठाई गई समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही कर समस्याओं का नियमानुसार एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए तथा विभागीय अधिकारी किसानों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए उनकी समस्याओं के निस्तारण की प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें।किसान दिवस में किसान राकेश सिंह,अनिल राय,देव प्रकाश राय,जय प्रकाश सिंह, कोमल यादव सहित अन्य कृषक तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में आयोजित हुआ किसान दिवस
अगस्त 19, 2026
0
Tags
