कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर । कांवड़ यात्रा सकुशल संपन्न होने के बाद श्री नवदुर्गा कांवरिया मंडल एवं निःशुल्क सेवा समिति ने सुरक्षा व्यवस्था के लिए कोतवाल का औपचारिक स्वागत किया।
अध्यक्ष सोनू गौड़, प्रबंधक संतराम जायसवाल, संरक्षक विकाश निषाद एवं अवधी गायक पंचम परदेशी ने कोतवाल अजय प्रताप सिंह यादव को बारह ज्योतिर्लिंग की तस्वीर भेंटकर आभार व्यक्त किया।
बता दें कि बुधवार को यात्रा यादव चौराहे से रवाना हुई थी। कांवड़िए नागपंचमी के दिन काशी विश्वनाथ जलाभिषेक के लिए गए और वापसी पर श्री शीतला मठिया मंदिर में भी जलाभिषेक किया गया।
