कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।थाना क्षेत्र जहांगीरगंज अंतर्गत ताराचक गांव निवासी राहुल मिश्रा पुत्र दिवाकर मिश्रा उम्र लगभग 32 वर्ष जो कि रोजगार के सिलसिले में विगत 5 वर्षों से मुंबई में रहकर परिवार का जीवकोपार्जन करते थें। वह मुंबई के कुर्ला के दीघा नामक स्थान पर रहते थे दिनांक 17 अगस्त को दोपहर लगभग 12:30 बजे ओम साईं कंपनी जहां पर वह काम करते थें। क्रेन के ऊपरी हिस्से में कुछ तकनीकी दिक्कत आने की वजह से क्रेन का संतुलन बिगड़ने लगा क्रेन के नीचे लगभग 4 से 5 लोग और काम कर रहे थें । मृतक भी कुछ दूर काम कर रहे थें। क्रेन मशीन का संतुलन खराब होते हुए देखकर वह लोगों को बचाने हेतु दौड़े। उनमें से तीन लोगों को इन्होंने धक्का देकर बचा लिया जबकि खुद और एक मजदूर इस दौरान दब गए जिससे इनकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना कुछ देर परिवारीजनों को मिली। पूरे इलाके में कोहराम कोहराम मच गया। मृतक का पोस्टमार्टम के बाद आज शव घर पहुंचा। शव घर पहुंचने के बाद परिवारिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक पांच भाइयों में सबसे बड़े थे चार भाई प्रिंस मिश्रा, अवधेश मिश्रा, अंकित मिश्रा ,आनंद मिश्रा एवं बहन रीतू त्रिपाठी,मां जयंती देवी, पत्नी दिव्या मिश्रा रो-रोकर बदहवास हो जा रहे हैं। डेढ़ वर्षीय अबोध पुत्री सुप्रिया बदहवास है। मौके पर घटना की सूचना पर सामाजिक कार्यकर्ता मित्रसेन,सच्चिदानंद पांडेय ,जितेंद्र मिश्रा आदि ने पहुंचकर पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। सामाजिक कार्यकर्ता मित्रसेन ने परिवार की आर्थिक मदद हेतु मांग के पीड़ित परिवार में यही एक कमाने वाले थें। ग्रामीणों ने बताया कि यह काफी मिलनसार एवं होनहार थें। पीड़ित के पिता बदहवास होकर बार-बार यही कह रहे हैं कि मेरा घर तो अब उजड़ गया। अभी वह 1 महीने पहले ही घर से मुंबई गए थे कि अचानक इतना बड़ा हादसा हो गया।
क्रेन के नीचे दबे व्यक्ति का दो दिन बाद घर पहुंचा शव, परिजनों में मचा कोहराम
अगस्त 19, 2026
0
Tags
