देवल संवाददाता, मऊ। कलेक्ट्रेट स्थित पुस्तकालय भवन के अधिवक्ता कक्ष में महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पद्मनास सिंह की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम में सैकड़ों अधिवक्ताओं ने सहभागिता कर उनके देश के प्रति योगदान, संघर्ष,त्याग और बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उनके पुत्र वरिष्ठ अधिवक्ता अमरेंद्रनाथ सिंह रहे, जो इलाहाबाद हाईकोर्ट के पूर्व अध्यक्ष एवं बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं। उन्होंने अपने पिता के स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान और देश की आजादी के लिए किए गए संघर्ष को स्मरण किया।पद्मनास सिंह स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान कई बार जेल गए तथा वर्ष 1935 से 1942 के बीच विभिन्न आंदोलनों में सक्रिय भूमिका निभाई। उनके त्याग,संघर्ष और राष्ट्रभक्ति को अधिवक्ताओं ने आज की पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बताया।इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष प्रमोद कुमार पारिवाल,बी.बी. सिंह,पूर्व महामंत्री रितेश श्रीवास्तव,अधिवक्ता दिनेश सिंह,अधिवक्ता राकेश सिंह,पूर्व महामंत्री संजय सिंह,अधिवक्ता सब्बीर अहमद,अधिवक्ता मोहम्मद असलम सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं उनके परिवारों के सम्मान और अधिकारों के लिए लगातार आवाज उठा रहे मोहम्मद अंसारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।सभी उपस्थित अधिवक्ताओं ने महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पद्मनास सिंह के बलिदान और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को नमन करते हुए उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पद्मनास सिंह की जयंती पर अधिवक्ताओं ने किया नमन
अगस्त 25, 2026
0
Tags
