कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।राजेसुल्तानपुर व्यापार मण्डल ने लो वोल्टेज,अघोषित कटौती आदि मांगों को लेकर नगर पंचायत विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से करने संबंधित नौ सूत्रीय मांग पत्र सौंपा और राजेसुलतानपुर में जबरदस्त बन्दी रही लोग चाय पान के लिए तरस गए। मालूम हो व्यापार मण्डल के आह्वान पर आज राजेसुल्तानपुर में जबरदस्त बन्दी रही और सभी लोगों ने अपनी दुकान बन्द कर व्यापार मण्डल का समर्थन किया। बन्दी का असर ऐसा रहा कि सुबह से दोपहर तक लोग चाप पानी के लिए तरस गए सिर्फ मेडिकल से संबंधित एक दो दुकानें खुली थी लेकिन व्यापार मण्डल की बन्दी का समर्थन सभी लोगों ने किया। विद्युत विभाग के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन और बन्दी की सूचना पर एरिया चीफ एसडीओ और अवर अभियंता रमेश यादव मौके पर पहुंच कर व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों से मिलकर नौ सूत्रीय मांग पत्र को लेकर समस्या के समाधान का भरोसा दिया। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद कुमार प्रजापति, व्यापार मण्डल के संरक्षक गंगाशंकर साहू, अध्यक्ष अभिषेक पांडेय, महामंत्री मो, मुइनुद्दीन, उपाध्यक्ष हरिशंकर मौर्य, कोषाध्यक्ष फिरोज अहमद, संगठन मंत्री नरेन्द्र कुमार पाठक, मंत्री प्रदीप मौर्य, सहित नसीम अहमद, पंकज सोनकर, मनोज जयसवाल, सुरेश सोनी, अच्छेलाल यादव , सुरेश सोनी, राधेश्याम यादव आदि लोग मौजूद रहे।
व्यापार मण्डल ने लो वोल्टेज,अघोषित कटौती आदि मांगों को लेकर नगर पंचायत विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से करने संबंधित नौ सूत्रीय सौंपा मांग पत्र
अगस्त 20, 2026
0
Tags
