कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।अम्बेडकरनगर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघउत्तर प्रदेश माध्यमिक संवर्ग के अयोध्यामंडल अध्यक्ष डॉ.उदयराज मिश्र ने व्यापक छात्रहित के मद्देनजर मुख्यमंत्री और प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री,(स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती गुलाबो देवी से माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 10 और 12 के विद्यार्थियों की बोर्ड परीक्षा शुल्क जमा करने की तिथि आगामी शिक्षक दिवस तक बढ़ाने की मांग की है।ऐसे में बोर्ड फीस जमा करने की तिथि बढ़ाए जाने की संभावना प्रबल ही गई है। मालूम हो कि माध्यमिक शिक्षा परिषद,उत्तर प्रदेश द्वारा पूर्व में उक्त शुल्क को विलंब शुल्क सहित जमा करने की अंतिम तिथि 16 अगस्त मुक़र्रर की थी,किंतु सूबे में कहीं कहीं जल प्लावन तो कहीं कहीं विद्यार्थियों के खराब स्वास्थ्य व अन्य कारणों से ग्रामीण क्षेत्रों के बहुत से विद्यार्थियों चाहकर भी परीक्षा शुल्क आदि जमा नहीं कर सके जिससे उनके भविष्य पर बादल मंडराने शुरू हो गए हैं।इसी समस्या के समाधान हेतु उक्त शिक्षक प्रतिनिधि ने जरिए एक्स सूबे के मुख्यमंत्री श्रीमंत योगी जी और माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री से तिथि बढ़ाए जाने के औचित्य सहित अनुरोध किया है।
