देवल संवाददाता लालगंज (आजमगढ़ ) विकास खण्ड लालगंज के व्यवहरा गांव मे आकाशीय बिजली मारने से एक 13 वर्षीय बालिका की मौत। देवगांव कोतवाली के व्यवहरा मे गांव ननिहाल मे रह रही सलोनी 13 वर्ष बारिश होने पर छत पर कपड़ा उतारने चली गयी। तेज बारिश व बिजली की गड़गड़ाहट होते ही सलोनी को आकाशीय बिजली मार दी जिससे सलोनी पुरी तरह से झुलस गई। वही कुछ ही दूरी पर कपड़ा उठा रही आरती बाल बाल बच गई। सलोनी को गिरता देख आरती जोर जोर से चिल्लाने लगी। रोने की आवाज सुनकर परिजन दौड़कर छत पर पहुंचे। सलोनी को उठाकर आनन फानन मे सौ सैय्या सयुक्त चिकित्सालय लालगंज पहुंचाया जहां डाक्टरो ने मृत घोषित कर दिया। मृतका सलोनी के माता सरिता व पिता अजय कुमार दिल्ली मे रहते है। सलोनी अपने दो भाई व एक बहन मे सबसे छोटी थी। बड़ा भाई करन कुमार अहमदाबाद व किशन कुमार बाम्बे मे प्राइवेट नौकरी करते है। घटना की सूचना मिलते ही देवगांव कोतवाली के धरांग गांव निवासी बाबा कान्ता सरोज सहित अन्य परिजन रोते बिलखते हुए हास्पिटल पहुंचे ।
