देवल संवाददाता, आज़मगढ़। झारखंड में JPSC एवं JSSC परीक्षाओं में भ्रष्टाचार, अनियमितताओं एवं पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे विद्यार्थियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, आज़मगढ़ के कार्यकर्ताओं एवं विद्यार्थियों ने कलेक्ट्रेट चौराहे पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने हेमंत सोरेन का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया।
इस अवसर पर जिला संयोजक आदित्य गुप्ता ने कहा, “अपने अधिकारों और परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग कर रहे विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज किया जाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण एवं निंदनीय है। छात्रों की आवाज़ को दमन के बल पर दबाया नहीं जा सकता। अभाविप इस कार्रवाई की कड़ी निंदा करती है और विद्यार्थियों के अधिकारों के लिए लोकतांत्रिक तरीके से अपना संघर्ष जारी रखेगी।”
अभाविप कार्यकर्ताओं ने कहा कि विद्यार्थियों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय स्वीकार नहीं किया जाएगा तथा छात्रहित के मुद्दों पर परिषद सदैव विद्यार्थियों के साथ खड़ी रहेगी।
कार्यक्रम में विभाग संयोजक गौरव शर्मा, जिला संयोजक आदित्य गुप्ता, नगर मंत्री सत्यम राव, शिवम गोस्वामी, आलोक मिश्रा, पिंकू कुमार, मयंक गुप्ता, प्रिया तिवारी, मुदित सिंह, सलोनी तिवारी, प्रियांशु गुप्ता एवं लक्षय मिश्रा सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
— अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, आज़मगढ़