कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।विकास खण्ड जहांगीर गंज मे 78 वा स्वंतत्रता दिवस सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं में देश के शहीदों को नमन करते हुए धूमधाम से मनाया गया। चित बहाल आदर्श बालिका इंटर कालेज पूरनपुर के एनसीसी कैडेटों ने मानव श्रृंखला बनाते हुए प्रभात फेरी निकाली। छोटे-छोटे बच्चों के द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।इस दौरान पूरा वातावरण भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा।प्रधानाचार्या सुषमा सिंह छात्र छात्राओं को स्वंतत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। विद्यालय की प्रधानाचार्य सुषमा सिंह ने स्वंतत्रता दिवस के बारे बच्चो को विस्तृत जानकारी दी ।उन्होंने कहा कि हमारे देश को सरदार भगत सिंह, चंदशेखर आजाद जैसे लोगों की आवश्यकता है।
