कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।80वें स्वतंत्रता दिवस पर पूरे ग्राम पंचायत ठेगीपुर में देशभक्ति का वातावरण रहा। विभिन्न शिक्षण संस्थानों व सार्वजनिक स्थलों पर ध्वजारोहण व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत सचिव कृष्ण कुमार वर्मा एवं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजकुमार राय सहित सैकड़ो ग्रामीणों ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद उपस्थित जनसमूह ने एक साथ राष्ट्रगान गाकर देश के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की। कार्यक्रम के दौरान मिष्ठान वितरण कर स्वतंत्रता दिवस की हर्षोल्लास के साथ खुशियाँ मनाई गईं। ग्राम पंचायत सचिव कृष्ण कुमार वर्मा ने कहा, "स्वतंत्रता दिवस हम सभी के लिए गर्व व बलिदान की याद दिलाने वाला पर्व है। यह हमें अपने कर्तव्यों का भी स्मरण कराता है।" वहीं प्रधान प्रतिनिधि राजकुमार राय ने कहा, " ग्राम पंचायत ठेगीपुर वासियों ने इस बार अभूतपूर्व उत्साह व एकजुटता दिखाई, जो हमारी राष्ट्रीय अखंडता का जीता-जागता उदाहरण है।
80वें स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत ठेगीपुर में भव्य झण्डा रोहण कार्यक्रम का किया गया आयोजन
अगस्त 16, 2026
0
Tags
