कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को पुलिस लाइन में आयोजित समारोह में जनपद के 228 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। राष्ट्रगान के बाद बेहतर कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र और उपहार प्रदान किए गए।
सम्मानित होने वालों में अपर पुलिस अधीक्षक हरेंद्र कुमार, डॉ. तेजवीर सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर नीतीश कुमार तिवारी, क्षेत्राधिकारी टांडा प्रदीप सिंह चंदेल, क्षेत्राधिकारी आलापुर अरुण कुमार नोहर, क्षेत्राधिकारी जलालपुर अनूप कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी भीटी लक्ष्मीकांत मिश्रा और क्षेत्राधिकारी यातायात जितेंद्र सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे।
इसके अलावा प्रभारी निरीक्षक अकबरपुर संतोष कुमार सिंह, बेवाना थानाध्यक्ष प्रभाकांत तिवारी, सम्मनपुर थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार त्रिपाठी, इब्राहिमपुर थानाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, अहिरौली थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह, महिला थाना प्रभारी प्रियांशु भट्ट, साइबर थाना प्रभारी रंधा सिंह यादव, पीआरओ प्रथम संतोष कुमार सिंह, पीआरओ द्वितीय जितेंद्र सिंह, जलालपुर कोतवाली प्रभारी अजय कुमार यादव, सर्विलांस सेल प्रभारी उपनिरीक्षक विनोद यादव और मीडिया सेल प्रभारी महिला उपनिरीक्षक प्रियंका पांडेय समेत अन्य पुलिसकर्मियों को भी सम्मानित किया गया।
उत्कृष्ट रिस्पांस टाइम और ‘पीआरवी ऑफ द डे’ के आधार पर 10 पुलिसकर्मियों को विशेष रूप से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। पुलिस कार्यालय, पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं, थानों और पुलिस इकाइयों में तैनात कुल 228 अधिकारी-कर्मचारियों को उनके बेहतर कार्य के लिए यह सम्मान दिया गया। समारोह में थाना प्रभारियों, शासकीय अधिवक्ताओं और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों सहित अन्य पुलिसकर्मियों को भी उपहार प्रदान किए गए। पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने पुलिसकर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा करने तथा अपने कर्तव्यों का ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करने का संकल्प लिया।
