संतोष,देवल ब्यूरो,बूढ़नपुर। तहसील क्षेत्र के कालेश्वर धाम में बांसथान गांव के ग्रामीणों ने जनसहयोग से सावन मास की पूर्णता के अवसर पर अखंड रामचरितमानस पाठ एवं भव्य भंडारे का आयोजन किया। धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने श्रद्धा के साथ हिस्सा लिया और प्रसाद ग्रहण किया।आयोजक इन्देश गौड़ ने बताया कि ग्रामसभा के लोगों के सहयोग से महादेव के स्थान पर रामचरितमानस पाठ का आयोजन किया गया। इसके साथ ही भव्य भंडारे का भी आयोजन हुआ, जिसमें करीब 500 से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।उन्होंने बताया कि कालेश्वर धाम का धार्मिक एवं पौराणिक महत्व है। मान्यता है कि सावन मास में यहां श्रद्धा के साथ भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। प्रत्येक सोमवार को यहां पूजा-पाठ के साथ मेले का भव्य आयोजन किया जाता है। वहीं सावन मास में प्रतिदिन भंडारे का आयोजन भी किया जाता है।कार्यक्रम में पंडित रमाकांत तिवारी, कृष्ण मोहन तिवारी, रूदल यादव, मंगल, दीपक, महेंद्र गुप्ता, दिनेश यादव, गोबरी, बब्बू, धर्मेंद्र सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
