देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र।संगठन सृजन अभियान के तहत जनपद में संगठनात्मक गतिविधियों एवं जिला कांग्रेस कमेटी के नए अध्यक्ष के चयन को लेकर एआईसीसी पर्यवेक्षक जनाब अली मेहंदी एवं पीसीसी पर्यवेक्षक भगवती प्रसाद चौधरी तथा श्री राजेश साहनी जी ने सोनभद्र जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर प्रेस वार्ता की।
प्रेस वार्ता के दौरान पर्यवेक्षकों ने बताया कि 25अगस्त से जनपद में जिला स्तर, विधानसभा स्तर एवं विभिन्न ब्लॉकों में संगठनात्मक बैठकें आयोजित की जाएगी, जिनमें कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से विस्तारपूर्वक संवाद किया जायेगा। इन बैठकों के माध्यम से संगठन की जमीनी स्थिति, कार्यकर्ताओं की राय तथा संगठन को और मजबूत करने को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव प्राप्त किए जाएंगे।
पर्यवेक्षकों ने कहा कि बैठकों एवं कार्यकर्ताओं से प्राप्त फीडबैक के आधार पर जिला अध्यक्ष पद के लिए योग्य नामों का पैनल तैयार कर माननीय कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी एवं नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी को भेजा जाएगा।
उन्होंने बताया कि संगठन सृजन अभियान के तहत निर्धारित प्रक्रिया पूरी करते हुए आगामी 8 सितंबर तक जनपद के लिए नए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष के नाम की घोषणा की जाएगी।
पर्यवेक्षकों ने कहा कि नए जिला अध्यक्ष के चयन में संगठन के प्रति समर्पण, कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद, जमीनी सक्रियता और पार्टी को मजबूत करने की क्षमता को प्रमुख आधार बनाया जाएगा। प्रेस वार्ता के पूर्व प्रिया आईसीसी के पर्यवेक्षक का कार्यालय में सोनभद्र कांग्रेस जनों ने माला फूल पहना के स्वागत किया तत्पश्चात जिला शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीयों ,यूथ NSUI ,महिला, सेवा दल, सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी के साथ बैठक की गई और उपस्थित कांग्रेस जनों से 1 टू 1 करके प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ताओ की राय जिला अध्यक्ष एवं शहर अध्यक्ष पद के ली गई
इस अवसर पर सोनभद्र के जिला अध्यक्ष रामराज सिंह गोंड शहर अध्यक्ष हाजी फरीद अहमद पूर्व पूर्व प्रदेश सचिव कमलेश ओझा निवर्तमान प्रदेश सचिव इंजीनियर जितेंद्र पासवान पूर्व शहर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी सेवादल के अध्यक्ष कौशलेश पाठक, सेवादल के शहर अध्यक्ष शैलेंद्र चतुर्वेदी भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के जिला अध्यक्ष अंशु मद्धेशिया पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष हिमाचल साहनी अनुसूचित प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भारती आरटीआई के जिला अध्यक्ष श्रीकांत मिश्रा पूर्व महिला अध्यक्ष संगीता श्रीवास्तव सहित सैकड़ो कांग्रेस के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
